सोमवार, 6 अप्रैल 2026

तकिया बांहों का।

 "सेमल की नई रुई आने वाली है । दो तकिए लेने हैं इसके ।"

-अच्छा । 

"फोम वाली सॉफ्ट तो है पर अच्छी नहीं । "

- हाँ ,पर वो रुई वाली है न । 

"वो थोड़ा क्रश मतलब पिच्च नहीं हो गई ।"

- हाँ , पर वो ठीक है अभी । 

"आपको रुई वाली कम्फर्टेबल लगती है या फोम की या फिर जो वो रखी है सेमल वाली ।"

- तुम्हारे बाँहों वाली ,सबसे कम्फ़र्टेबल ,फुसफुसाते हुए । 


(पर वो सुन न पाई धीमी सी आवाज़ , या शायद अनसुना कर दिया  हमेशा की तरह  )

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें