'तकिया' का आविष्कार जिसने भी किया हो वह सदा स्मरणीय रहेगा।
आधी तकिया मिले तो प्यार है
पूरी मिल जाये अधिकार है
बीच मे आ जाये तो तकरार है
एक जब न दिखे तो इनकार है
तकिया जब कभी बनी दीवार है
बाहों का तकिया फिर मनुहार है।
#तकिया
"शब्द भीतर रहते हैं तो सालते रहते हैं, मुक्त होते हैं तो साहित्य बनते हैं"। मन की बाते लिखना पुराना स्वेटर उधेड़ना जैसा है,उधेड़ना तो अच्छा भी लगता है और आसान भी, पर उधेड़े हुए मन को दुबारा बुनना बहुत मुश्किल शायद...।
'तकिया' का आविष्कार जिसने भी किया हो वह सदा स्मरणीय रहेगा।
आधी तकिया मिले तो प्यार है
पूरी मिल जाये अधिकार है
बीच मे आ जाये तो तकरार है
एक जब न दिखे तो इनकार है
तकिया जब कभी बनी दीवार है
बाहों का तकिया फिर मनुहार है।
#तकिया
एक सोख्ता कागज होता था पहले, ब्लॉटिंग् पेपर, रुमाल जैसा एक कागज़, परीक्षाओं में भी दिया जाता था मुफ्त। तब स्याही वाली पेन चलती थी अगर स्याही लीक कर जाए या गिर जाए तो उसी सोख्ता कागज़ से उस स्याही को सोख लेते थे।
उस सोख्ता कागज पर अगर स्याही वाली पेन की निब हल्के से टच कराते थे तो स्याही की एक बूंद उस पर बन जाती थी ,फिर वह बूंद धीरे धीरे चारों ओर वृत्ताकार शेप में फैलने लगती थी। उस वृत्त की न कोई सीमा न कोई परिधि न कोई अंत होता था।
"प्रेम की भी अगर कोई एक बूंद हृदय को छू जाए तो वह भी ऐसे ही चारों ओर विस्तृत होने लगता है,फिर प्रेम की न कोई परिधि न उस विस्तार का कोई अंत। परंतु हृदय भी तब सोख्ता कागज जैसा ही होना चाहिए ,जिसमे सब कुछ सोख लेने का गुण हो।"
विद्या माँ की कसम
--------------------
बचपन मे ,या लगभग जब तक पढ़ाई की ,यहां तक कि इंजीनियरिंग कॉलेज तक ,जब कोई कागज,कॉपी,किताब जमीन पर गिर जाती थी तो उसे तुरंत उठा कर चूम कर माथे से लगा कर मेज पर रख लेते थे। यह स्वभावतः अपने आप बिना कुछ सोचे और तत्काल हो जाता था।
बातचीत में अक्सर किसी बात पर जोर देने या अपनी बात का विश्वास दिलाने के लिए जब भी कसम खाई ,विद्या माँ की ही कसम खाई।
विद्या माँ के प्रति सम्मान और उनके अपमान से उपजे कोप से भय का प्रतीक होता था ,यह कसम खाना और कॉपी किताब को चूमना। 😊
विद्या माँ की जय।
समोसे खाओ तो चटनी बच जाती है,मूंगफली खाओ तो नमक बचा रह जाता है। डोसा , इडली खाओ तो साम्भर बचा रह जाता है। पिज़ा खाओ तो पिचकू से सैशे में सॉस बची रह जाती है।
सोकर उठो तो ख्वाब शेष रह जाते हैं, मंज़िल तक पहुँचों तो रास्ते शेष रह जाते हैं, निगाहें मिल जायें तो बातें शेष रह जाती है।
"जो शेष रह जाता है वही शाश्वत है।"
चुम्बन जब तक स्पर्शरत होता है दोनो का अस्तित्व बना रहता है। ज्यों ज्यों स्पर्श प्रगाढ़ होता जाता है , सीमा लांघते लांघते अन्ततः फिर वृत्त के दो हिस्से हो जाते है, एक जिसे चूमा गया हो और दूसरा जो इस चुम्बन से परे रह गया हो।
"स्पर्श रेखा अगर वृत्त का आलिंगन करते हुये वृत्त की परिधि सी ही हो जाये तो वह चुम्बन सर्वश्रेष्ठ होता है, इसमे दोनो का वजूद परस्पर विभाजित नही होता।"
#किस #डे
तुम्हारे स्पर्श में 'स्वर' है और निगाहों में 'व्यंजन'। तुम पास होती हो तो मैं भाषित होता हूँ।
तुमसे ही अलंकृत होते है यह स्वर और यह व्यंजन।रस छंद अलंकार पढ लूँ या तुम्हारा सानिध्य पा लूँ ,एक ही बात है।
अपलक देखती हो जब गद्य रचित हो जाता है और पलकें तितली बनती है जब तब काव्य बह निकलता है।
सोचता हूँ ,मैं शिरोरेखा हो जाऊं और तुम उस पर झूलती एक शीर्षक मेरे जीवन का।
सुस्त सी सुबह
ठहरा सा मौसम
अलसाई चादर
औंधी तकिया
घड़ी की टिक टिक
आंखों में चुभती सुई
अदरक में डूबी चाय
सहमा सिमटा अखबार
मन मौसम मिज़ाज
कुछ यूँ है आज।