डिजिटल दुनिया मे सब कुछ जीरो और वन के कॉम्बिनेशन से ही परिभाषित भी है और दर्शित भी। क्या रंग क्या रूप क्या प्रकृति और क्या कृत्रिम सब कुछ बस 01 01 के विन्यास से सम्भव।
सुबह और शाम भी ऐसे ही दो स्थितियां है जिनके कॉम्बिनेशन से ज़िन्दगी को परिभाषित किया जा सकता है।
कितनी सुबहें वादों / इरादों के रूप में और कितनी शामें इंतज़ार और तकरार में जाया हो गईं, इनके आपसी विन्यास से ज़िन्दगी का कोड बन सकता।
सुबह को तो यकीनन एक अंक दे सकते है,क्योंकि हर सुबह एक उम्मीद लेकर आती है और शाम को अगर वादा पूरा हो जाये ,सुबह का किया हुआ ,तो उसे भी एक अंक और वादा खिलाफी या इंतज़ार में बीती उस शाम को शून्य अंक देकर इसका विन्यास बनाना चाहिए।
बस ज़िन्दगी का कोड तैयार है।😊
"शामों का हिसाब अक्सर सुबहें मांगती हैं।"
©अमित

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें