शनिवार, 24 सितंबर 2022

पासपोर्ट

 माँ जब स्वेटर बुनती है तब बीच बीच मे बालिश्त से स्वेटर की लंबाई नापती रहती है। दरअसल उस समय वो मन ही मन अपने बच्चे की ऊंचाई अन्दाजती रहती है।


इतना नाप जोख कर बनाया स्वेटर भी पता नही कैसे छोटा होता जाता है या बच्चे ही मन ही मन माँ के अंदाजे हुए कद से बहुत ऊंचे हो जाते हैं।


"Visa अक्सर passport से कद में ऊंचा ही होता है।"

2 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत मर्मांतक सत्य का उद्घाटन किया है आपने अमित जी।माओँ का जीवन तहस नहस कर जाते हैं ये visa और paaspirt 🙏😞😞😞

    जवाब देंहटाएं