बुधवार, 1 अगस्त 2012

" पहली अगस्त .....जन्म हुआ था इस दिन हमारा ....."

                                     
                                        सब की नज़र से - " मै "

१.बेटों की नज़र में --मेरे पापा सबसे अच्छे और एक दोस्त उससे भी अच्छे ।

२.पत्नी की नज़र में --है तो ठीक, पर थोड़े खिसके हुए से | 

३.मम्मी-पापा की नज़र में --जिद्दी, नालायक पर अनुशासित, औरों के लिए उदाहरण | 

४.रिलेटिव्स की नज़र में --अपने में मस्त , या अभिमानी |

५.पड़ोसियों की नज़र में --वक्त ज़रूरत काम आने वाला , सहजता से सुलभ |  

६.दोस्तों की नज़र में --यार आ जाये, तो मजा आ जाए | 

७.बॉस की नज़र में --परफेक्ट |

८.मातहत की नज़र में --बॉस तो अपने हैं ,फिकर नाट |

९.महिलाओं की नज़र में --यह तो हम से ही ज्यादा शर्माते हैं | ( ऐसा वे समझती हैं )

१०. खुद की नज़र में --'निपट अकेला ' ,  jack of all ,master of none.

22 टिप्‍पणियां:

  1. दोस्तों की नज़र में --यार आ जाये, तो मजा आ जाए |

    yaa

    यार जाये, तो aur मजा आ जाए |

    - Just kidding. Happy Birthday! Mauj karo aur hamaare liye bhi kaho - यार आ जाये, तो मजा आ जाए

    जवाब देंहटाएं
  2. बधाई हो! जन्मदिन मुबारक हो!
    जैक बने रहो, सब चीजें उठाने के काम आता है। रुतबा उठाये रखे! मास्टर बन के क्या करोगे?

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. पर जैक खुद को नहीं उठा पाता कभी , बस यही त्रासदी है जैक की | गोल गोल घूम कर पूरी दुनिया को उठा देता है और फिर गोल गोल घूम नीचे वापस |

      हटाएं
    2. संपीडित हवा अथवा तरल द्वारा भी तो जैक उठाया जा सकता है...बिन गोल गोल घूमे। तकनीक का सदुप्योग करें।

      हटाएं
  3. बधाई हो बधाई जन्मदिन की तुमको......
    जन्मदिन तुम्हारा...मिलेंगे लड्डू हमको....
    :-)

    शुभकामनाएं....
    सादर
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  4. स्वयं का निष्पक्ष आकलन ...ब्लॉगर्स की राय में क्या हैं ?:)
    जन्मदिन की बहुत शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  5. जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ सर!


    सादर

    जवाब देंहटाएं
  6. इस मस्त रिपोर्ट के लिए बधाई ....

    जन्म दिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत बढ़िया लिखा है सर जी...
    जन्मदिन की बहुत - बहुत बधाई
    ढेरो शुभकामनाये..
    :-) :-)

    जवाब देंहटाएं
  8. हमारी नज़र मे बहुत बड़े 'C' रुस्तम निकले आप ... बाबू मोशाए ... मेरा मतलब छुपे रुस्तम !

    जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनायें स्वीकार करें !

    जवाब देंहटाएं
  9. अभी आपकी सहगामिनी की राय जान कर आ रही हूँ..जो आपकी राय से मेल नहीं खा रहा है..खैर..ढेरों शुभकामनाएं..

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. इस male से उनकी राय नहीं मेल खाती ,
      मेरी राय से उनकी राय मेल नहीं खाती ,
      दे दे राय तंग है यह male,
      वह कहती , यह मेल है डिरेल |

      हटाएं