शुक्रवार, 27 मई 2011

"चाय के बहाने"

                    "उनको यह शिकायत है हम कुछ नहीं कहते ,
                    अपनी तो यह आदत है हम कुछ नहीं कहते |"
               
                 चाय कैसी लगी ,पूछा उन्होंने | अरे चाय ख़त्म भी हो गई ,मैंने खाली कप को देखते हुए कहा | तुम्हारी यही आदत खराब है ,कितने भी मन से कुछ भी बना लो ,मगर तारीफ़ के दो बोल कभी नहीं बोलते ,कप उठाते हुए बोली वें | देखो अगर चाय तुमने दिल से बनाई है, और बनाते समय तुम्हारे ख्यालों में मै था,फिर तो चाय को उम्दा होना ही था | और चाय कैसी है ,यह सवाल तो तब उठता है जब चाय अकेले में पी जाय | जब तुम सामने हो तो चाय में तुम्हारा ही अक्स नज़र आता है , और तब चाय भी तुम्ही में घुली घुली सी लगती है |   
                 इतना ही काफी था ,उनके लिए एक और अच्छे दिन की शुरुआत करने को |
                 कहते हैं , सवेरे सवेरे की पहली चाय आपके पूरे दिन के मूड को तय करती है ,इसलिए दिन की पहली चाय ख़ास अपनों के साथ होनी चाहिए |

30 टिप्‍पणियां:

  1. चाय की चुस्की के समय आपकी मनःस्थिति, दिन भर की स्थिति।

    जवाब देंहटाएं
  2. अमित जी बहुत अच्छा ख्याल हे सुबह की चाये....

    कभी आप बनाईये और भाभी जी को पिलाईये .{pavan gurjar )



    प्रिये तुम हमसे दूर न जाओ यू झटक के दमन न छुडाओ !

    बहुत हुआ सताना देर न करो प्रिये अब तो गुस्सा भूल जाओ

    जवाब देंहटाएं
  3. पवन गुर्जर जी की टिप्पणी से अक्षरश: सहमत हूँ......प्रतीक्षा कर रही हूँ इसके कार्यान्वित होने की :)

    जवाब देंहटाएं
  4. :)..
    और ख़ास अपना चाय ही नहीं पीता हो तो ?

    जवाब देंहटाएं
  5. बड़ों ने सब कुछ कह दिया मैं सिर्फ इतना कहूँगा मज़ा आया पढ़ कर.

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  6. ये खूबसूरत बहाने पुराने हुए , बनाइये चाय ... निवेदिता जी को भी ख्यालों में खोने दीजिये

    जवाब देंहटाएं
  7. वो क्या करे जो खुद ही चाय ना पीता हो

    जवाब देंहटाएं
  8. आपकी उम्दा प्रस्तुति कल शनिवार (28.05.2011) को "चर्चा मंच" पर प्रस्तुत की गयी है।आप आये और आकर अपने विचारों से हमे अवगत कराये......"ॐ साई राम" at http://charchamanch.blogspot.com/
    चर्चाकार:Er. सत्यम शिवम (शनिवासरीय चर्चा)

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत खूब! अच्छा नुस्खा बताया पत्नी को खुश करने का..

    जवाब देंहटाएं
  10. और तब चाय भी तुम्ही में घुली घुली सी लगती है |
    वाह.....फिर भी आप कहते हैं...

    "अपनी तो यह आदत है हम कुछ नहीं कहते |"

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत सुंदर यही तो है कुछ सुकून के पल !

    जवाब देंहटाएं
  12. absolutely true !!!
    morning tea is like an elixir, it has the power to twist the coming hours.

    जवाब देंहटाएं
  13. उनको यह शिकायत है हम कुछ नहीं कहते ,
    अपनी तो यह आदत है हम कुछ नहीं कहते |"
    baat kuchh apni hi lagi yahan ,maja aa gaya padhkar .

    जवाब देंहटाएं
  14. चाय तो हम खुद ही बना के पीते है वह भी अकेले नहीं तो दो कप बनानी पड़ेगी ...

    जवाब देंहटाएं
  15. amit ji
    waqai maja aa gaya aapke chay ke naam par mujhe bhi chay ki yaad aagai .abhi jhat se jakar chay banati hun .par shri maan ji to baahar gaye hue hain fir akele hi piungi .chay baht piti hun na ---)
    aabhar
    poonam

    जवाब देंहटाएं
  16. उम्मीद है खुशनुमा मूड की बयार कायम होगी ।

    जवाब देंहटाएं
  17. http://kushkikritiyan.blogspot.com/

    MNNIT se B TECH, GOLAGANJ LKO me janm.

    mere bete se do baaten milti hain.
    uske blog par jarur kuchh salaah den

    जवाब देंहटाएं
  18. सुबह की चाय
    बस अपनों के साथ .... !
    ख़याल में ताज़गी तो है !!

    जवाब देंहटाएं
  19. subah ki chay wakai achchi chay poorer din bhar taaja rakhataa hai.phir uske saath kisi ka khyaal wah kya baat hai.badhaa sweekaren.


    please visit my blog and feel free to comment.thanks

    जवाब देंहटाएं
  20. बहुत खूब ... सुबह की पहली चाय और उनकी बातें ...
    कमाल का लिखा है ... बस यूँ ही ....

    जवाब देंहटाएं