गुरुवार, 26 मार्च 2026

बिंदी

 बगैर आईना देखे तुम 

जब दो अंगुलियां नाक पे टिका 

माथे के एकदम बीचों बीच बिंदी लगाती हो 

तो तुम्हारे इस श्रृंगार कौशल के आगे मुझे अपना 

त्रिकोणमिति और ज्यामिति का ज्ञान व्यर्थ लगता है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें