गुरुवार, 18 अक्तूबर 2012

" इतनी ख्वाहिश बस ............"



अल्फाज़ मेरे,
लब तेरे ,
आँखें तेरी ,
जुगनू मेरे,
इतनी ख्वाहिश बस |

दिल मेरा ,
धड़कन तेरी ,
मन तेरा ,
उमंग मेरी ,
इतनी ख्वाहिश बस |

कदम मेरे ,
आहट तेरी ,
नींदे तेरी,
ख़्वाब मेरे ,
इतनी ख्वाहिश बस |

तबस्सुम तेरी ,
ख्याल मेरे ,
अश्क तेरे ,
प्यास मेरी ,
इतनी ख्वाहिश बस |

चाहत तेरी ,
हसरत मेरी , 
फ़िदा मै ,
कबूल तुम ,
इतनी ख्वाहिश बस |

21 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर.....
    कोई ख्वाहिश अधूरी न रहे...

    अनु

    जवाब देंहटाएं
  2. कदम मेरे ,
    आहट तेरी ,
    नींदे तेरी,
    ख़्वाब मेरे ,
    इतनी ख्वाहिश बस |
    कितनी सुन्दर ख्वाहिश है अमित जी...इंशाअल्लाह, पूरी होगी :)

    जवाब देंहटाएं
  3. बस ....????
    पूरा टोकरा तो भर गया ख्वाहिश का :)
    प्यारी सी ख्वाहिशें हैं वैसे.

    जवाब देंहटाएं
  4. अजी , अब कौन सी ख़्वाहिश बची भला :):) एहसास को बखूबी लिखा है ....

    जवाब देंहटाएं
  5. Very beautiful poem,romantic and sublime.So you are an accomplished poet also!Credit goes to?.... :-)

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत आभार | हाँ ! आप जब भी देखेंगे , कनखियों से ही देखेंगे |

      हटाएं
  6. नींदे तेरी,
    ख्वाब मेरे।

    ये कैसी-कैसी ख्वाहिसें लिखते है। कम् से कम नींद में ख्वाब तो अपने -अपने देख लेने दो।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. अमित जी चाहते हैं कि वो जब नींद में ख्वाब देखें तो मेरे ख्वाब देखें। आगे लिखते हैं..बस। क्या कमाल है!

      हटाएं
  7. अब तो सुबह हुई . कुछ ख्वाहिश तो पूरी हुई होगी . आमीन .

    जवाब देंहटाएं
  8. बस इतनी करते कितनी ख्वाहिशें गिनवा दी !!

    जवाब देंहटाएं
  9. दिल मेरा ,
    धड़कन तेरी ,
    मन तेरा ,
    उमंग मेरी ,
    इतनी ख्वाहिश बस |खुबसूरत अल्फाजों में पिरोये जज़्बात....शानदार |

    जवाब देंहटाएं
  10. .
    .
    .

    कुंद दिमाग मेरा
    कमेंट बॉक्स तेरा
    कुछ तो लिख पाऊँ
    पोस्ट की शान में

    इतनी ख्वाहिश बस !



    ...

    जवाब देंहटाएं
  11. सुन्दर ख्वाइशे,,सुन्दर रचना...
    विजयादशमी की शुभकामनाएँ!!
    :-)

    जवाब देंहटाएं
  12. खूबसूरत और जीवंत ख्वाहिशें .... बहुत सुन्दर

    जवाब देंहटाएं