शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

प्यार

बिना बात के 

बात नहीं करना चाहिए , 

प्यार हो जाता है । 

अनुशासन

 गुस्सा स्वयं को अनुशासित करता है। 

प्यार अनुशासन में रियायत की गुहार करता है। 

अनुशासन प्यार को कच्ची मौत देता है।


मैं अनुशासन तोड़ना चाहता हूँ।

पुल

 पुल इतना सहज हो कि 

सड़क सा लगने लगे तब नदी हाशिये पर चली जाती है।


"मोहब्बत जब इतनी सादगी से हो कि 

विसाले यार की तलब न हो तब दुनिया हाशिये पर चली जाती है।"